★★★ सावधान ★★★

[ बच्चे व डरपोक लोग दूर ही रहें ]

☟
✆
✉

फैट कम करने के लिए सनी लियोनी की तरह फॉलो करें ये अपर बॉडी वर्कआउट रूटीन

बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी का क्रेज लोगों के सिर चढ़कर बोलता है। चाहें बात उनकी सुंदरता की हो, उनके द्वारा गोद ली हुई बेटी निशा की है, उनके एनजीओ की हो, उनके बेबाक जवाबों की हो या फिर उनकी फिटनेस की हो, सनी हमेशा ट्रेंडिंग रहती हैं। सनी लियोनी के फिटनेस की बात करें तो हमेशा परफेक्ट दिखने वाली सनी असल में जिम में बहुत पसीना बहाती हैं।
2018 के एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि वो लगातार 30 दिनों तक एक ही जगह पर रहीं। उठते से ही जिम, फिर ट्रेनर, फिर शावर लेकर वो सेट पर जाती थीं। लगातार तीस दिनों तक उन्होंने इस रूटीन में एक भी ब्रेक नहीं लिया। उनका एक्सरसाइज रूटीन 60-90 मिनट के बीच होता था। इसी के साथ, कई बार उन्हें सेट पर भी वर्कआउट करना होता था।

Watch Latest Video

सनी लियोनी अपने वर्कआउट रूटीन को लेकर बेहद एक्टिव हैं। वो लगातार अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर या किसी इंटरव्यू में अपनी एक्सरसाइज आदि के बारे में बताती रहती हैं। वैसे तो सनी बहुत हार्ड वर्कआउट करती हैं, लेकिन हमने उनके वर्कआउट रूटीन में से खास तौर पर अपर बॉडी एक्सरसाइज निकाली हैं जिन्हें आप भी कर सकती हैं। सनी की कर्वी बॉडी के पीछे उनके वर्कआउट रूटीन का हाथ है और ये उनकी लाइफस्टाइल का अहम हिस्सा है। अगर आप भी तैयार हैं उनके जैसे अपर बॉडी वर्कआउट के लिए तो ये एक्सरसाइज करें।
पुशअप्स, आर्म रोटेशन, हैंड वर्कआउट -
सनी के वर्कआउट रूटीन सीक्रेट का एक बहुत अहम हिस्सा हैं पुशअप्स। पुशअप्स कई तरह के फॉलो करती हैं। इसमें डबल हैंड पुशअप, सिंगल हैंड पुशअप आदि दिख जाएंगे। इसी के साथ, सनी को आर्म रोटेशन करते भी देखा जा सकता है। वो सीधे खड़े होकर हाथों को सीधा रख पहले सर्कुलर मोशन में 30 सेकंड से 1 मिनट तक और फिर रिवर्स मोशन में 30 सेकंड से 1 मिनट तक करती हैं!

Watch Latest Video

अन्य आर्म एक्सरसाइज में सनी पंचिंग भी करती हैं। अपनी पूरी स्ट्रेंथ से पहले वो सामने की ओर पंच करती हैं ये करने के बाद सनी अपने चेहरे को बचाने की मुद्रा में आती हैं। अपने पैर मोड़ती हैं और फिर उस हिसाब से चेहरे को बचाने वाली मुद्रा में पंच करती हैं। सनी को बर्पी (Burpee) करते हुए भी देखा जाता है। बर्पी पूरी बॉडी को टोन करने में मदद करती है, लेकिन इस एक्सरसाइज को सही तरीके से करें। सनी के इस रूटीन को फास्ट फॉर्वर्ड मोशन में इस इंस्टाग्राम वीडियो में देखा जा सकता है। आप शुरुआत में हर एक्सरसाइज 30 सेकंड तक फॉलो कर सकती हैं।
Home